नगरी/सिहावा, बेलरगांव।ग्राम पंचायत बेलरगांव में पीएम आवास सर्वे 2.0 के तहत ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में सर्वे सूची का सार्वजनिक वाचन कर ग्रामीणों को जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों से संबंधित सुझाव एवं आपत्तियां भी आमंत्रित की गई। ग्राम सभा के दौरान अध्यक्ष पद के चयन की प्रक्रिया नोडल अधिकारी की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।


इस अवसर पर ग्राम सभा ने अध्यक्ष चयन की घोषणा की जिसमें सर्वसम्मति से उमेन्द्र दीवान को ग्राम सभा अध्यक्ष नियुक्त किया गया। ग्राम सभा में पीएम आवास सर्वे 2.0 के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों का नाम सूची में शामिल करने की प्रक्रिया पर चर्चा की गई उपस्थित ग्रामीणों ने पारदर्शी तरीके से सर्वे सूची के वाचन और ग्राम सभा के आयोजन की सराहना हुई। जिसमें मुख्य रूप ग्राम पंचायत बेलरगांव सरपंच रीता नेताम, जनपद सदस्य नंदनी साहू, उपसरपंच मोहिनी साहू, ग्राम पटेल अमरसिंह पटेल, ग्राम समिति अध्यक्ष लिलबंर साहू ,जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री कैलाश प्रजापति, भाजपा मंडल अध्यक्ष हुमिंत लिमजा, पूर्व सरपंच उमेन्द्र दीवान, वरिष्ठ नागरिक चमरू साहू, अशकरण पटेल, सुभाष साहू, पूर्व उपसरपंच पोखराज कश्यप, मौर्यध्वज सेन, उमेश साहू,लिलेश प्रजापति, लोकेश देवांगन, गजेन्द्र प्रजापति, गजेन्द्र नेताम,अजब नेताम, योगेश सेन,शंकर देवांगन, रजवंतीन देवांगन, धनंजय साहू, रामजी यादव,अलेशवर पटेल, संतोष नेताम सहित बड़ी संख्या में आवास हितग्राही एवं ग्रामीण शामिल हुए ग्राम सभा में।






