पुलिस बल में 341 पदों पर भर्ती को वित्त विभाग से मिली हरी झंडी

रायपुर। प्रदेश के पुलिस बल में नए पदों में भर्ती के लिए वित्त विभाग ने हरी झंडी दे दी है। इसके लिए जल्द ही प्रक्रिया शुरू होगी। गृह विभाग ने पुलिस विभाग में अलग-अलग 341 रिक्त पदों पर भर्ती की स्वीकृति के लिए प्रस्ताव बनाकर वित्त विभाग के पास भेजा था, जिसे मंजूरी मिल गई है। सब इंस्पेक्टर के सर्वाधिक 278 पदों पर भर्ती होगी।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार स्वीकृत पद नए हैं। वर्तमान में चल रही 960 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया से स्वीकृत नए पदों की प्रक्रिया अलग
चलेगी। पुलिस मुख्यालय की ओर से इसके लिए नए सिरे से विज्ञापन जारी कर आवेदन मंगाए जाएंगे।

इन पदों के लिए मिली मंजूरी
पदनाम – पद संख्या
सूबेदार :19
उप निरीक्षक :278
उप निरीक्षक (विशेष शाखा) :11
प्लाटून कमांडर :14
उप निरीक्षक (अंगुल-चिह्न) 4
उप निरीक्षक (प्रश्नाधीन दस्तावेज) 1
उप निरीक्षक (कम्प्यूटर) 5
उप निरीक्षक (साइबर क्राइम) :9