गाली गलौच करने से मना करना शराब पी रहे युवाओं को नागवार गुजरा, बियर की बोतल से सिर पर किया प्रहार, चखना सेंटर के पास की घटना, अपराध दर्ज


बचेली।  बचेली में एक युवक को शराब पीते हुवे युवक गाली गलौच कर रहे थे। जिसे मना करना वही के राजा राव नामक व्यक्ति को काफी महंगा पड़ गया।  एक युवक ने राजा राव के सिर पर बियर की बोतल मार दिया। जिससे की राजा राव लहुलुहान हो गए। शिकायत पर बचेली पुलिस ने कमलेश, बुधराम एवं एक अन्य लड़का के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।