दुर्ग।टीईटी की अनिवार्यता को समाप्त करने की मुद्दे को लेकर छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन एवं प्रदेश शिक्षक फेडरेशन का प्रतिनिधि मंडल दुर्ग के सांसद श्री विजय बघेल जी से 21 सितंबर की सुबह सांसद कार्यालय दुर्ग में मुलाकात कर विस्तृत दस्तावेज प्रस्तुत किया। प्रदेश शिक्षक फेडरेशन के राजेश चटर्जी, सतीश ब्यौहरे, जिलाध्यक्ष दुर्ग चंचल कुमार द्विवेदी ने सांसद श्री विजय बघेल जी से शिक्षकों की सेवा सुरक्षा, टीईटी की अनिवार्यता को समाप्त करने के संबंध में सविस्तार साक्ष्य प्रस्तुत किए। प्रतिनिधि मंडल ने टीईटी की अनिवार्यता के चलते देश के तीस लाख शिक्षकों एवं उनके परिवारों की मानसिक पीड़ा को रखा। शिक्षकों की योग्यता को सिर्फ टीईटी परीक्षा के आधार पर न आंक कर शिक्षकों के सुदीर्घ अनुभव को महत्व देने की बात कही। प्रतिनिधि मंडल ने सांसद श्री विजय बघेल जी से टीईटी के मामले को संसद में उठाने की अपील की।


प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि संसद में अध्यादेश लाकर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को पलटा जा सकता है और इस प्रकार देश के तीस लाख शिक्षकों एवं उनके परिवारों को राहत दी जा सकती है। प्रतिनिधि मंडल की बातों को सांसद श्री विजय बघेल जी ने गौर से सुना और सकारात्मक रूख देखने को मिला। सांसद श्री बघेल जी को सविस्तार डाक्यूमेंट उपलब्ध कराया। प्रतिनिधि मंडल का कहना था कि सुप्रीम कोर्ट के इस निर्णय ने देश के लाखों शिक्षकों की दिन की चैन और रात की नींद छीन ली है और सरकार संसद में अध्यादेश लाकर शिक्षकों और उनके परिवारिक जीवन में उम्मीद की नई किरण ला सकते हैं क्योंकि स्वयं की नौकरी खोने की चिंता में क्या शिक्षक वर्ग पूरी शिद्दत एवं ईमानदारी से पढ़ा पायेंगे? क्या ऐसे ही भय के माहौल में शिक्षा गुणवत्ता आ सकेगी।
इस प्रतिनिधिमंडल मंडल में छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन एवं छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के संयुक्त तत्वाधान में आदरणीय श्री विजय बघेल जी सांसद दुर्ग से टीईटी के संबंध में मुलाकात किया।राजेश चटर्जी प्रांताध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन,सतीश ब्यौहरे प्रांतीय प्रमुख महामंत्री, रमेश कुमार साहू जिला अध्यक्ष छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन राजनंदगांव, चंचल कुमार द्विवेदी जिला अध्यक्ष दुर्ग, लक्ष्मीकांत तिवारी सचिव दुर्ग, प्रदीप कुमार वर्मा ब्लॉक अध्यक्ष पाटन शेषनारायण साहू ब्लॉक कोषाध्यक्ष पाटन हरिशंकर देवांगन उपाध्यक्ष पाटन मनोज कुमार साहू सहित अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।







