पाटन। परिक्षेत्रीय साहू संघ झीट एवं स्थानीय साहू समाज के संयुक्त तत्वावधान में भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती महोत्सव एवं परिक्षेत्रीय साहू सदन के लोकार्पण समारोह का आयोजन 12 अप्रैल को परिक्षेत्रीय साहू सदन झीट में किया जाएगा।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे कलश यात्रा से होगी। दोपहर 12 बजे भवन लोकार्पण, 12:30 बजे कर्मा माता की पूजा-अर्चना, 1 बजे ध्वजारोहण तथा 1:30 बजे अतिथि स्वागत, सम्मान एवं उद्बोधन का कार्यक्रम रखा गया है। सायं 4 बजे प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान एवं 5 बजे प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भूपेश बघेल पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ एवं विधायक-पाटन तथा प्रमुख अतिथि के रूप में विजय बघेल सांसद-दुर्ग लोकसभा शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नंदलाल साहू अध्यक्ष-जिला साहू संघ, दुर्ग करेंगे।
विशिष्ट अतिथियों में कीर्ति नायक अध्यक्ष-जनपद पंचायत पाटन, दिव्या कलिहारी संयोजिका-महिला प्रकोष्ठ प्रदेश साहू संघ छ.ग., लालेश्वर साहू अध्यक्ष-तहसील साहू संघ पाटन, आशिष वर्मा पूर्व ओएसडी, नीलम राजेश चंद्राकर सदस्य-जिला पंचायत दुर्ग, रेखा जोशी सदस्य-जनपद पंचायत पाटन, दामिनी राकेश साहू सदस्य-जनपद पंचायत पाटन, राजेंद्र (राजू) साहू सरपंच-ग्राम पंचायत झीट, ओमप्रकाश साहू उपाध्यक्ष-नगर पालिका परिषद अमलेश्वर, मालती साहू पार्षद-नगर पालिका परिषद अमलेश्वर, मोहन साहू अध्यक्ष-ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन, उमेश साहू पूर्व उपाध्यक्ष-नगर पालिका परिषद अमलेश्वर शामिल रहेंगे।
विशेष अतिथियों में अश्वनी साहू महासचिव-जिला साहू संघ दुर्ग, मंजू साहू उपाध्यक्ष-जिला साहू संघ दुर्ग, दिनेश कुमार साहू सलाहकार-तहसील साहू संघ पाटन, पूरन लाल साहू सलाहकार-तहसील साहू संघ पाटन, खेेमलाल साहू (प्रमुख सलाहकार-परिक्षेत्रीय साहू संघ अरसनारा), दूलेश्वर राम साहू उपाध्यक्ष-तहसील साहू संघ पाटन, विमला साहू उपाध्यक्ष-तहसील साहू संघ पाटन, सुरेन्द्र साहू संगठन सचिव-तहसील साहू संघ पाटन, भुनेश्वरी साहू संगठन सचिव-तहसील साहू संघ पाटन, किशन हिरवानी अध्यक्ष-परिक्षेत्रीय साहू संघ अरसनारा, रामनारायण साहू अध्यक्ष-परिक्षेत्रीय साहू संघ तेलीगुंडरा, पारखत साहू अध्यक्ष-परिक्षेत्रीय साहू संघ आर. जामगांव, टेस राम साहू अध्यक्ष-परिक्षेत्रीय साहू संघ बेल्हारी, कल्याण साहू निर्वतमान अध्यक्ष-परिक्षेत्रीय साहू संघ झीट की उपस्थिति रहेगी। उक्त जानकारी परिक्षेत्रीय अध्यक्ष गायत्री साहू ने दी है।







