पाटन : /परिक्षेत्रीय सतनामी समाज सेलूद का गठन के बाद 6 माह का कार्यकाल पूर्ण होने पर यह बड़े स्तर पर बैठक आहूत किया गया हैं। पहले यह बैठक केंद्रीय कार्यालय सतनाम भवन सेलूद में होती थी। परिक्षेत्रीय सतनामी समाज सेलूद का गठन के बाद 6 माह पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पहली बार यह बैठक परिक्षेत्र के दूसरी जगह होने जा रही हैं। जो हर माह की मासिक बैठक अलग अलग 21 गांवों होंगे। जिसमे स्थानीय ग्राम इकाई का गठन करके समाजिक संगठन को मजबूत बनाने के दिशा में काम किया जाएगा। जिसकी शुरुआत 15 मई 2022 रविवार को होने जा रहा है।
परिक्षेत्र के समाजिक गठन के बाद समाज के लोग लगातार जुड़ रहे है। जिससे आने वाले समय में वृहद रूप से समाज के लोगो का जुड़ाव होने की उम्मीद की जा सकती हैं। परिक्षेत्र के 21 गांवों में पहली बार गांव गांव व घर घर जाकर सामाजिक पदाधिकारीगण भरी गर्मी में भी समाजिक बैठक मुड़पार की सूचना दी जा रही है।

- May 14, 2022
परिक्षेत्रीय सतनामी समाज सेलूद की बैठक कल मुड़पार में 15 मई रविवार को सामाजिक पदाधिकारीयो जनप्रतिनिधियो , पत्रकारों का करेंगे सम्मान






