पाटन । पाटन ब्लाक के देउरझाल में 12 मई को परिक्षेत्रीय बैठक आहुत किया गया है। हर महीने परिक्षेत्र के 21 गांवों में अलग अलग स्थानों में बैठक होना है। इसी कड़ी में परिक्षेत्र के कुल 10 वी बैठक एवम ग्रामीण क्षेत्र में मुड़पार के बाद देउरझाल में यह दूसरी बैठक होगी। बैठक में सतनामी समाज के सरकारी कर्मचारियों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता , सहायिका , मितानिन , शिक्षक , शिक्षको का सम्मान किया जाएगा। साथ ही ग्राम इकाई का गठन किया जाएगा। जिसमे 10 महिला एवम 10 पुरुषो का अलग अलग समूह बनाकर ग्रामीण इकाई का गठन किया जाएगा। बैठक में परिक्षेत्र के 21 गांवों के सामाजिक पदाधिकारीगण , समाजिक कार्यकर्ता के अलावा नवगठित रानीतराई अध्यक्ष , पदाधिकायो का सम्मान भी किया जाएगा।इसके अलावा जामगांव आर के सामाजिक पदाधिकारीगण उपस्थित रहेंगे।,बैठक में दुर्ग , धमधा , बोरी तहसील के अध्यक्ष सहित समस्त सामाजिक पदाधिकारीगण उपस्थित रहेंगे।इसके अलावा भिलाई सेक्टर 6 अध्यक्ष, पदाधिकारीगण तहसील के पदाधिकारीगण उपस्थित होंगे। सभी सामाजिक लोगो के लिए दोपहर का भोजन व्यस्था रखा गया है।







