पाटन। राज्य शासन ने वित्तीय वर्ष के अंतिम माह को देखते हुए एक आदेश जारी किया है। जिसमे अब शासकीय अवकाश के दिन भी रजिस्ट्री का कार्य होगा। पंजीयक , उपपंजीयक कार्यालय खुला रहेगा। इससे आम लोगो को सुविधा मिलेगी वही छग शासन में राजस्व की वृद्धि भी होगी।
जानकारी के मुताबिक इस वर्ष का यह लास्ट वित्तीय माह है। जिसके कारण जमीन का रजिस्ट्री कराने वालो का संख्या ज्यादा रहती है। वही कुछ अवकाश भी पड़ रहा है। जिसके कारण से शासन ने यह आदेश जारी किया है की अब छुट्टी के दिन भी पंजीयक कार्यालय खुला रहेगा। जानकारी के मुताबिक आगमी सभी शनिवार और रविवार तथा 29 मार्च की शासकीय अवकाश के दिन पंजीयक कार्यालय खुला रहेगा और रजिस्ट्री का कार्य आम दिनों के भांति होता रहेगा।







