केशव साहू
लंबे समय ग्राम बूढ़ान छापर में नल जल समस्या को देखते हुवे ,ग्राम वासी एवम सरपंच रेखा नोहर सिन्हा के द्वारा बोर खनन का मांग किया जा रहा था ,जो आज पूरा हुआ। पीएचई विभाग की सजगता के चलते ग्राम बूढ़ान छापर में नया बोर खनन पूरी तरह सफल रहा।

भीषण गर्मी के इस दौर में जहां भू जल स्तर गिरने से हर साल पानी के लिए समस्या हो रहा था,
वही जिला पंचायत सदस्य अनिता मंडावी, जनपद सदस्य सभापति थानवर मंडावी,सरपंच रेखा नोहर सिन्हा के बार बार कोशिश के चलते शासन ने त्वरित एक्शन लेकर ग्रामीणों के इस बड़ी चिंता को दूर किया।
हाल ही में भू जल स्तर में आई गिरावट को देखते हुवे PHE विभाग ने मुस्तैदी दिखाई,
इसी कड़ी में ग्राम बूढ़ान छापर में नया बोर खनन किया जो सफल रहा। जिसमे अब गांव में प्रचुर मात्रा में पेयजल की उपलब्धता हो जायेगी।
गांव में नए बोर
से पानी निकलते देख ग्रामीणों में खुशियों की लहर दौड़ गई।
इस सफल कार्य के लिए ग्राम के लोगो ने जिला पंचायत सदस्य अनिता मंडावी को धन्यवाद दिया ,जिन्होंने गांव की तकलीफों को शासन प्रशासन तक पहुंचाने का सफल कार्य किया।
बोर खनन से पहले धरती मां की पूजा अर्चना किया गया ,इस अवसर पर ज़िला पंचायत सदस्य अनिता मंडावी, जनपद सदस्य सभापति थनवार मंडावी ,सरपंच रेखा नोहर सिन्हा, उपसरपंच यशवंत कंवर, पंच भारत ,देशराम ,और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।






