रायपुर।।छत्तीसगढ़ में देशी शराब के शौकीनों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य में 1 अप्रैल 2026 से देशी शराब की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। यह फैसला नई आबकारी नीति के तहत लिया गया है।
सरकार द्वारा देशी शराब की पैकेजिंग में बदलाव किया गया है। अब तक कांच की बोतलों में बिकने वाली देशी शराब को अब प्लास्टिक (PET) बोतलों में उपलब्ध कराया जाएगा। इस बदलाव से पैकेजिंग लागत में कमी आएगी, जिसका सीधा फायदा उपभोक्ताओं को मिलेगा।
हालांकि, दूसरी ओर अंग्रेजी शराब और बीयर के शौकीनों को झटका लग सकता है। नई नीति के अनुसार विदेशी शराब और बीयर की कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है।
नई आबकारी नीति के इस फैसले को राज्य सरकार का संतुलित कदम माना जा रहा है, जिसमें एक ओर आम उपभोक्ताओं को राहत दी गई है, वहीं दूसरी ओर राजस्व बढ़ाने की दिशा में भी प्रयास किया गया है।







