पाटन। ग्राम सोनपुर में जय ज्वाला मां न्यास समिति सोनपुर और समस्त ग्रामीणों द्वारा महादेव मंदिर के जीर्णोद्धार एवं अन्य देवी-देवताओं के प्राण-प्रतिष्ठा महाशिवरात्रि के दिन 8 मार्च को किया जाएगा। जिसकी तैयारी शुरू हो गई है। इस शुभ अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम भी होगा जिसमे 6 मार्च को वेदी पूजन, कलश यात्रा एवं जलाधिवास, 7 मार्च की आवाहित देवताओं का पूजा से शैय्याधिवास, 8 मार्च को प्राण प्रतिष्ठा, महाभिषेक एवं हवन पूजन किया जाएगा।









