रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ पीएम श्री आत्मानंद विद्यालय पंडरिया में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया


पंडरिया- गणतंत्र दिवस का पर्व पीएम श्री आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पंडरिया के  मे बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों एवं शिक्षकों द्वारा प्रातः स्काउट गाइड छात्रों के नेतृत्व में बैंड की धुन पर सारे जहां से अच्छा गीत गाते हुए मार्च पास्ट करते हुए प्रभात फेरी निकाली गई है प्रभात फेरी नन्हे बच्चों ने सैनिकों की ड्रेस पहनी हुई थी साथ ही महात्मा गांधी, भगत सिंह, रानी लक्ष्मी बाई, रानी दुर्गावती की वेशभूषा पहने हुए बच्चों ने नगरवासियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष नवल किशोर पांडेय एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वार्ड के लोकप्रिय पार्षद नारायण सोलंकी के करकमलों से अमर शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं ध्वज पूजन उपरांत ध्वजारोहण किया गया।ध्वजारोहण उपरांत छात्रों द्वारा देशभक्ति आधारित समूह गान वादन के साथ प्रस्तुत किया।
प्राथमिक माध्यमिक विभाग के नन्हे बच्चों ने रंग-बिरंगे मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह को मंत्र मुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्राचार्य विकास कुमार शुक्ला एवं व्याख्याता गीताराम साहू ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए शानदार देशभक्ति गीत गाकर छात्रों को जोश से भर दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री पांडेय ने अपने उद्बोधन मे संविधान की बारीकियों से छात्रों को अवगत कराते हुए मौलिक अधिकारों एवं मौलिक कर्तव्यों के बारे मे विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष सुमित तिवारी, अधिवक्ता भास्कर देवांगन, समाज सेवी चंद्रकुमार सोनी एवं पत्रकार  नरेंद्र तिवारी ने अपनी उपस्थिति एवं उद्बोधन से छात्रों शिक्षकों का उत्साह वर्धन किया।
कार्यक्रम मे वरिष्ठ व्याख्याता सगराम चंद्रवंशी, चंद्रविजय जैन, स्मृति श्रीवास्तव एवं समस्त शिक्षकों ने सक्रिय भूमिका निभाई।कार्यक्रम का संचालन मीना तिर्की व प्रज्ञा देवांगन द्वारा किया गया।
कार्यक्रम उपरांत अतिथियों द्वारा छात्रों को नगद राशि प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर पुरस्कृत किया गया।