पंडरिया-जिला अंतर्गत उड़िया कला में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में 75 वे गणतंत्र दिवस को बहुत ही शान एवं आत्मिय भावों को लेकर हर्षोल्लास पूर्वक विद्यालय स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं के बीच मनाया गया ।कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य प्रभाकर झा के द्वारा ध्वजारोहण किया गया।साथ ही विद्यार्थियों के द्वारा शिक्षकों का पुष्पमाला एवं पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया ।


गणतंत्र दिवस की तैयारी में बालिकाओं के द्वारा रंगोली रचना तैयार की गई। प्राचार्य प्रभाकर झा एवं विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक एस. के. मिश्रा के द्वारा स्काउट गाइड का निरीक्षण किया गया एवं परेड को सलामी दी गई। पूरे कार्यक्रम में विद्यालय परिसर में अद्भुत छटा बिखरता रहा। विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। जिसमें छत्तीसगढ़ के विभिन्न परंपराओं को समाहित करते हुए राष्ट्रीय सभ्यता और संस्कार के कार्यक्रम भी प्रस्तुत की गई। जिसमें स्तरीय समूह गान, समूह नृत्य ,मास पी टी बालिकाओं के द्वारा विशेष आत्मरक्षा मार्शल आर्ट को समूह में प्रदर्शित कर सबका मन मोह लिया गया। स्काउट के छात्रों के द्वारा बहुत ही सरल किंतु प्रभावशील व्यायाम संगीत ताल में लयबद्ध प्रस्तुत किया गया। जवाहर नवोदय विद्यालय कबीरधाम प्राचार्य प्रभाकर झा एवं वरिष्ठ शिक्षक एस. के. मिश्रा के कुशल प्रशासन तथा सभी स्टाफ के कड़ी मेहनत एवं मार्गदर्शन में विद्यालय सभी दिशाओं में नाम रोशन करते हुए प्रगतिशील हो रहा है ।






