हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस।


पंडरिया-ब्लाक के ग्राम कुंडा स्थित प्राथमिक,माध्यमिक, महाविद्यालय सहित सभी संस्थाओं में 77 वा गणतंत्र दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया।हायर सेकेंडरी सहित सभी विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रभातफेरी निकालकर गांव में देशभक्ति नारों के साथ भ्रमण किया गया।जिसके पश्चात हायर सेकंडरी विद्यालय में शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष दिनेश मिश्रा द्वारा किया गया।जिसमें रामस्वरूप साहू,ध्वजा राम चन्द्राकर व सरपंच हरेंद्र चन्द्राकर सहित वरिष्ठ लोगों ने सहयोग प्रदान किया।इस दौरान दिनेश मिश्रा ने संबोधित करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के  दिन हमारा संविधान लागू हुआ था।देश की स्वतंत्रता के लिए अनेक महापुरुषों ने अपना बलिदान दिया था।जिसके बाद देश के कार्यों का संचालन लिए नियम बनाये गए।जिसकी अध्यक्षता डॉ भीमराव अंबेडकर ने की थी।यह हमारा राष्ट्रीय पर्व है।जो देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का कार्य करती है।इससे पहले सरपंच हरेंद्र चन्द्राकर,उप सरपंच मुमताज बाबा खान,पूर्व मंडल अध्यक्ष रामस्वरूप साहू,जनपद सदस्य अंबिका गोलू सोनवानी,ने संबोधित करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस एक ऐसा पर्व है जिसे देश के सभी लोग एक समय पर,एक ही दिन  मनाते हैं।उन्होंने बताया कि भारत देश स्वतंत्र होने के बाद देश को व्यवस्थित चलाने तथा संतुलित विकास करने के लिए संविधान सभा का गठन डॉ आंबेडकर की अध्यक्षता में किया गया तथा संविधान बनाकर लागू किया गया।जिसे हम गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं।इस दौरान सरपंच हरेंद्र चन्द्राकर,उपसरपंच बाबा खान,वागीश चन्द्राकर,कृष्णा चन्द्राकर,मनोज भास्कर,मनीष सोनवानी,आनंद परवाना,भागवत साहू,हरचरण सिंह खनूजा,कृष्णा चन्द्राकर,अमन खनूजा, नीलेश गुप्ता,सुरजीत सिंह,मोनू पांडेय सहित विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक तथा बच्चे उपस्थित थे।
*सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ*-गणतंत्र दिवस के अवसर पर हायर सेकंडरी स्कूल के विद्यार्थियो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।जिसमें बच्चो ने छत्तीसगढ़ी नृत्य,सुवा नृत्य,रिमिक्स गीत व गीत प्रस्तुत किया गया।