राजनांदगांव । राजनांदगांव के ह्रदय स्थल भदौरिया चौक में गणराज सेवा समिति द्वारा भव्य दही लूट का आयोजन किया गया l उक्त कार्यक्रम का प्रथम वर्ष होने के बावजूद स्थानीय लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने युवाओं ने बढ़ चढ़ कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। जिसके लिए समिति के द्वारा दर्शनार्थियों का आभार व्यक्त किया गया l वही कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शहर की प्रथम नागरिक महापौर हेमा सुदेश देशमुख विशिष्ट अतिथि राजनांदगांव के पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर पूर्व महापौर सुदेश देशमुख श्री सेवा समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान एवं भारतीय जनता पार्टी युवा मंडल के महामंत्री ऋषि देव चौधरी विशेष रुप से सम्मिलित हुए l उक्त दही लूट स्पर्धा में 3 समितियों ने भाग लिया जिसने प्रथम शीतला माता समिति दुर्ग दूसरा एस टि हॉस्पिटल राजनंदगांव एवं तीसरा मोतीपुर बॉयस की टीमों ने हिस्सा लिया l स्पर्धा में शीतला माता समिति दुर्ग की टीम विजई रही जिसे समिति के द्वारा 21000 रुपए की नगद राशि प्रदान की गई उक्त जानकारी समिति के अध्यक्ष आशु डेहरिया ने दी।







