झीट में रिसर्च सेंटर जल्द ही बनकर होगा तैयार, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया निरीक्षण, जल्द कार्य पूरा करने दिए निर्देश


पाटन। ग्राम झीट मे आल इंडिया  रिसर्च मेडिकल डारेक्टर जबलपुर की टीम पहुंची।  इस टीम में  डारेक्टर डॉ अपरूप दास ,  नोडल ऑफिसर डॉ रविंद्र कुमार, डॉ निशांत सक्सेना शामिल थे।  झीट मे रिसर्च सेंटर बन रहा है उसका निरीक्षण  किया। इस दौरान रिचार्ज सेंटर में  कुछ कमियां  दिखी जिसे को सुधार करने की हिदायत दी गई। इस रिचर्स सेंटर को जल्द जी पूरा करने के निर्देश दिए जिससे की जल्द से जल्द लोकार्पण करने किया जा सके।   डारेक्टर साहब ने कही की निश्चित ही रिसर्च सेंटर खुलने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगो को  सुविधा मिलेगी। इससे ग्राम झिट व पूरे पाटन विधानसभा गौरवांवित होगा। जनपद सदस्य अंशु रजक ने  कहा की  बड़ी बीमारी का जाॅच  के लिए छत्तीसगढ़ राज्य से जाॅच के लिए बाहर जाता था वो सभी ग्राम झीट मे होंगे।  अंशु रजक ने इसके लिए मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल  का आभार जताया है।