पंडरिया । नगर पंचायत से नगर पालिका बने पंडरिया में पहली बार पालिका चुनाव सम्पन्न होंगे।जिसके वार्ड के लिए आरक्षण प्रक्रिया पूरी कर ली गई।अब नगरवासियों को अध्यक्ष पद के आरक्षण का इंतजर है।पंडरिया नगर पंचायत अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित रहता था।नगर पालिका बनने के बाद नगर वासी अब आरक्षण बदलने की आस लगा रहे हैं।नगर पालिका को कुल 18 वार्ड में बांटा गया है।वार्ड पार्षद के लिए आरक्षण प्रक्रिया पूरी हो गई।

वार्ड क्रमांक 01 डॉ अम्बेडकर वार्ड अनुसूचित जाति महिला,वार्ड क्रमांक 2 गुरुघासीदास वार्ड अनुसूचित जाति महिला,वार्ड क्रमांक 3 विनोवा भावे वार्ड अनारक्षित मुक्त,वार्ड क्रमांक 4 महामाया वार्ड अनारक्षित महिला,वार्ड क्रमांक 5 मिनीमाता वार्ड अनुसूचित जाति मुक्त,वार्ड क्रमांक 6 निखिल वार्ड अनारक्षित मुक्त,वार्ड क्रमांक 7 लाल बहादुर शास्त्री वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त,वार्ड क्रमांक 8 महात्मा गांधी वार्ड अनुसूचित जाति मुक्त, वार्ड क्रमांक 9 सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड अनारक्षित महिला,वार्ड क्रमांक 10 पं.दीनदयाल उपाध्याय वार्ड अनुसुचित जाति मुक्त, वार्ड क्रमांक 11 इंदिरा गांधी
वार्ड अनुसूचित जनजाति महिला,वार्ड क्रमांक 12 बाल गंगाधर तिलक वार्ड अनारक्षित मुक्त,वार्ड क्रमांक 13 महाराणा प्रताप वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग महिला,वार्ड क्रमांक 14 संत रविदास वार्ड अनुसूचित जनजाति मुक्त,वार्ड क्रमांक 15 सुभाष चंद्र बोस वार्ड अनारक्षित मुक्त, वार्ड क्रमांक 16 पं.जवाहर लाल नेहरू वार्ड अनारक्षित मुक्त, वार्ड क्रमांक 17 सरदार भगत सिंह वार्ड अनारक्षित मुक्त व वार्ड क्रमांक 18 शिवाजी वार्ड को अनारक्षित मुक्त रखा गया है।
नगरवासी अब नगर पालिका के पहले अध्यक्ष के आरक्षण का इंतजार जार रहे हैं।
पहले में 15 वार्ड थे-नगर पालिका पंडरिया में पहले 15 वार्ड हुआ करता था।इससे पहले नगर पंचायत था,जिसमें 15 वार्ड था।नगर पालिका बनने पर रौहा व मोतिमपुर ग्राम पंचायत को जोड़कर नगर पालिका बनाया गया है,जिसके बाद अब 18 वार्ड हो गए हैं।






