गौरैला पेंड्रा मरवाही

नगरपालिका परिषद,नगर पंचायत आम निर्वाचन 2024 हेतु जिले के नगरीय निकायों के वार्डों का आरक्षण विहित प्राधिकारी कलेक्टर श्रीमति लीना कमलेश मण्डावी द्वारा 19 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे से कलेक्ट्रेट अरपा सभाकक्ष में किया जाएगा। इस दौरान विहित प्राधिकारी द्वारा नगरपालिका परिषद गौरेला एवं नगरपालिका पेण्ड्रा के 15-15 वार्डों का आरक्षण किया जाएगा। इसी प्रकार नगर पंचायत मरवाही के 15 वार्डों हेतु आरक्षण की प्रक्रिया सम्पन्न होगी।






