कुम्हारी नगर पालिका चुनाव हेतु वार्डों का आरक्षण 19 दिसंबर को, 24 वार्डों में होना है चुनाव

कुम्हारी
नगरीय निकायों के आम निर्वाचन 2024 हेतु छत्तीसगढ़ नगर पालिका (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछडा वर्ग एवं महिलाओं के लिए वार्डों का आरक्षण) नियम 1994 एवं छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956/ नगर पालिका अधिनियम 1961 के प्रावधाननुसार नगर पालिका परिषद कुम्हारी के 24 वार्डों में वार्ड आरक्षण की कार्यवाही विहित प्राधिकारी दुर्ग कलेक्टर महोदया द्वारा स्थान कलेक्टर सभाकक्ष दुर्ग, में दिनांक 19 दिसंबर को समय-अपरान्ह 4.00 बजे की जावेगी।