कुम्हारी नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद का आरक्षण की कार्यवाही 27 दिसंबर को

कुम्हारी

प्रदेश के नगरीय निकायों के आम निर्वाचन 2024 हेतु छत्तीसगढ़ नगर पालिका (महापौर तथा अध्यक्ष के पदों का आरक्षण) नियम 1999 के प्रावधानों के अन्तर्गत नगर पालिका परिषद अध्यक्ष के पद का आरक्षण किया जाना हैं। उपरोक्त पदों के आरक्षण की कार्यवाही दिनांक 27.12.2024 दिन शुकवार पूर्वान्ह (प्रातः 10.30 बजे से) पं. दीन दयाल उपाध्याय आडिटोरियम, साईंस कॉलेज परिसर रायपुर में की जाएगी।