बेमेतरा,बेरला,भिंभौरी। जनपद पंचायत बेरला के अंतर्गत सरपंच पद हेतु सौ ग्राम पंचायतों की आरक्षण सूची बुधवार दोपहर क़ो जारी हुई जिसमें सोरला, रवेली,चंडी,अकोली, खमतराई, कोहड़िया,
लावातरा नवागाँव सहित कुल 7 गाँव एससी मुक्त तो वहीं कुम्ही (खर्रा), देवरी, कठिया, अछोली, मुड़पार, सिलघट, हरदी एवं बेरलाकला में एससी महिला अर्थात जनपद पंचायत बेरला से जारी हुई आरक्षण सूची के अनुसार कुल 15 ग्राम पंचायत अनुसूचित जाती (एससी) वर्ग हेतु आरक्षित हुआ है।




ग्राम पंचायत बुड़ेरा एसटी मुक्त एवं ग्राम पंचायत सरदा एसटी महिला हेतु आरक्षीत हुआ है। जबकि जनपद पंचायत बेरला से जारी आरक्षण सूची के अनुसार ग्राम पंचायत सुरहोली के सरपंच पद हेतु भी एसटी महिला आरक्षण जारी हुआ है इस प्रकार कुल 3 ग्राम पंचायतों एसटी वर्ग हेतु आरक्षित हुआ है । किन्तु सुरहोली ग्रामवासियों ने बताया कि ग्राम पंचायत सुरहोली में एक भी एसटी मतदाता नहीं है जिसकी जानकारी होते ही ग्रामीणों ने बुधवार क़ो ही जनपद पंचायत कार्यालय बेरला में एसडीएम पिंकी मनहर क़ो ज्ञापन सौंपक़र ग्राम पंचायत सुरहोली क़ो आरक्षण मुक्त करने की मांग क़ो लेकर ज्ञापन सौंपा है।
इस दौरान जनसेवक प्रहलाद वर्मा, तारण यादव, ओमप्रकाश साहू, विष्णु साहू, चतुर साहू आदि मौजूद रहे।15 ग्राम पंचायत ओबीसी मुक्त जिसमें सलधा, बहेरघट, भरचट्टी,तारालीम, बावनलाख, रांका, खमरिया आर, चेटुवा, जमघट, तिलई, सांकरा, नेवनारा, पिरदा, कंडरका, सिलघट (पतोरा) एवं 17 ग्राम पंचायत ओबीसी महिला हेतु आरक्षित हुआ है जिसमें सिघौरी, भेड़नी, डंगनिया, सिंवार, भांठासोरही, भिलौरी, लेंजवारा, सिंगदेही, तीवरैया, बहेरा, बांसा, खुड़मुड़ा, गोड़गिरी, गुधेली, भालेसार, घटियाकला, किरीतपुर शामिल है।
26 ग्राम पंचायत ओबीसी मुक्त है जिसमें सूरजपुरा, देवरबीजा, खमरिया, संडी, बहींगा, डंगनिया, मनियारी, मोहभट्ठा, परपोडा, रेवे, हतपान, भांड़, खर्रा, अतरगढ़ी, आँदू, जामगांव, टेमरी, तेलगा, आनंदगाँव, भरदा, मुड़पार, बोरिया, देवादा, हसदा, खंघारपाट, बोरसी का नाम शामिल है।सामान्य महिला हेतु 24 ग्राम पंचायत आरक्षित है जिसमें चीखला, केशडबरी, घोंटमर्रा, कोदवा, खिलोरा, चोंगीखपरी, कुम्हीगुड़ा, खमरिया, सोंढ़, पतोरा, टकसिंवा, ताकम, लावातरा बेरला, भटगांव, कुरुद, पाहन्दा, बारगांव, बेलौदीकला, कुम्ही, ढाबा, खुड़मुड़ी, गाड़ामोर, उफरा, लाटा शामिल है।
जनपद पंचायत बेरला से 25 क्षेत्रों के लिए जारी हुआ आरक्षण
जनपद पंचायत बेरला से बुधवार क़ो जनपद पंचायत सदस्य आरक्षण की सूची जारी हुई जिसमें अनुसूचित जनजाति महिला हेतु देवरबीजा आरक्षित हुआ है। ओबीसी महिला हेतु भेड़नी, संडी, तेलगा, लावातरा, तथा ओबीसी आरक्षण मुक्त हेतु रेवे, रांका, देवरी आरक्षित हुआ है। सामान्य महिला जनपद सदस्या हेतु मोहभट्टठा, सोंढ़, लावातरा, आँदू सरदा, बारगांव, आनंदगाँव आरक्षित हुआ है जबकि सामान्य मुक्त हेतु परपोड़ा लेन्जवारा, सुरहोली, हसदा, पिरदा, कोहड़िया, बेरलाकला का नाम शामिल है। अनुसूचित जाती एससी महिला हेतु कठिया एवं सांकरा आरक्षित हुआ है जबकि बोरिया एवं अकोली एससी मुक्त आरक्षित हुआ है।
जिला पंचायत सदस्य हेतु जारी हुआ आरक्षण
जिला पंचायत सदस्य हेतु बेमेतरा जिला से जारी आरक्षण सूची में क्षेत्र क्रमांक 1 कठौतिया से सामान्य महिला क्षेत्र क्रमांक 2 बालसमुन्द से सामान्य मुक्तक्षेत्र क्रमांक 3 चंदनु से एसटी महिला क्षेत्र क्रमांक 4 बसनी से एससी महिला क्षेत्र क्रमांक 5 मल्दा से एससी मुक्त क्षेत्र क्रमांक 6 संबलपूर से एससी मुक्त क्षेत्र क्रमांक 7 प्रतापपुर से एससी महिला क्षेत्र क्रमांक 8 उमराव नगर एवं क्षेत्र क्रमांक 9 खैरझिटी कला से ओबीसी महिला क्षेत्र क्रमांक 10 मोहतरा, क्षेत्र क्रमांक 11 सूरजपुरा क्षेत्र क्रमांक 14 बेरलाकला से सामान्य मुक्त जबकि क्षेत्र क्रमांक 12 भाठासोरही से सामान्य महिला एवं क्षेत्र क्रमांक 13 सुरहोली से ओबीसी पुरुष हेतु आरक्षण सूची जारी हुई है। जनपद पंचायत बेमेतरा क्षेत्र क्रमांक 1 एससी महिला अध्यक्ष पद हेतु आरक्षित हुआ है। क्षेत्र क्रमांक 2 नवागढ़ एवं क्षेत्र क्रमांक 3 साजा आरक्षण मुक्त है। जबकि जनपद पंचायत बेरला ओबीसी महिला अध्यक्ष हेतु आरक्षित हुआ है।






