पाटन। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आज बुधवार की सुबह 10:00 बजे से आरक्षण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी । जनपद पंचायत पाटन में पूरी आरक्षण की प्रक्रिया संपन्न होगी। एसडीएम पाटन लवकेश ध्रुव के मार्गदर्शन में पूरी प्रकिया होगी। बताया जा रहा है कि आरक्षण को लेकर उत्सुकता ग्रामीनो में काफी है। सरपंच जनपद का चुनाव लड़ने वाले जो इच्छा रखते हैं वह भी आज आरक्षण की स्थिति जानने के लिए जनपद पंचायत पहुंच सकते हैं। आज सुबह जनपद पंचायत के अध्यक्ष ,जनपद सदस्य एवं सरपंच पद के लिए आरक्षण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी । इसके बाद कल और परसों में पंच पद के लिए आरक्षण की प्रक्रिया होगी।







