दुर्ग  जिले की रेशम साहू बनी राज्य की  बेस्ट लिफ्टर



बालोद मे 14 सितम्बर को संपन्न हुई राज्य स्तरीय सब जूनियर वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता मे दुर्ग टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं जय महावीर व्यायाम क्लब झीट की खिलाड़ी रेशम साहू ने बेस्ट लिफ्टर का खिताब जीत लिया उन्होंने अपने 44 कि. ग्रा. वजन वर्ग मे 50 कि.ग्रा. स्नैच और 63 कि.ग्रा. क्लीन एंड जर्क सहित कुल 113 कि.ग्रा.  वजन उठा कर स्वर्ण पदक हासिल के साथ ही खिताब पर भी कब्जा जमा लिया और बालक वर्ग मे 65 किग्रा. वजन वर्ग मे 70 किग्रा. स्नैच और 85 किग्रा. क्लीन एंड जर्क सहित कुल 155 किग्रा वजन उठा कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया इनके कोच आदित्य सिन्हा और पोषण पटेल हैं