दुर्ग। कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से दुर्ग पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने प्रशासनिक आधार पर छह पुलिस अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक, उपनिरीक्षक और सहायक उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारियों को आगामी आदेश तक नए थानों में पदस्थ किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक राकेश खुंटेश्वर को रक्षित केंद्र दुर्ग से थाना प्रभारी जामुल, जबकि निरीक्षक हवलाल चंद्राकर को रक्षित केंद्र दुर्ग से थाना प्रभारी रानीतराई बनाया गया है।

इसी प्रकार उपनिरीक्षक कमल सिंह सेंगर का रानीतराई थाना से खुर्सीपार थाना, उपनिरीक्षक वेदराम चंद्रवंशी का पुलगांव थाना से धमधा थाना, उपनिरीक्षक प्रमोद सिन्हा का धमधा थाना से पुरानी भिलाई थाना तथा सहायक उपनिरीक्षक अश्वनी सिंह का धमधा थाना से पुलगांव थाना स्थानांतरण किया गया है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि सभी स्थानांतरित अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करेंगे। यह फेरबदल प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किया गया है।






