पाटन ।जनकल्याण समिति पाटन ने एक बार फिर अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए गरीबों को मिलने वाले आवास में होने वाली समस्या से सीईओ जनपद पंचायत की अवगत कराया है। जनकल्याण समिति के संयोजक युगल आडिल ने सीईओ से मिलकर हितग्राहियों को जो समस्या हो रही है उससे अवगत कराया। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में विगत कुछ माह पहले प्रधानमंत्री आवास के लिए सभी ग्राम पंचायत में एक ही तिथि में ग्राम सभा का आयोजन किया गया था पूरे प्रदेश के सभी गांव में उसी दिन पंचायत में ग्रामीणों का जमावड़ा था लगभग गांव के सभी घरों का सर्वे कर हितग्राही बनाया गया था और सरकार ने यह भी कहा था कि ग्राम पंचायत का अनुमोदन से ही प्राथमिकता सूची तय की जाएगी और उसी के तहत आवास की लिस्ट जारी की जाएगी लेकिन आवास की सूची ग्राम अनुमोदन के ठीक विपरीत जारी किया है। युगल किशोर आडिल ने कहा कि सरकार प्रधानमंत्री आवास देने के नाम से भ्रम फैला रही है एक तरफ आवास देने की बात कर रही है तो दूसरी तरफ जटिल नियम लागू करके आवास को काटने का काम कर रही है सरकार ने आदेश जारी किया है कि जिनके पास जमीन का पट्टा नक्शा खसरा होगा उन्हीं को लाभान्वित किया जाएगा लेकिन नई बसाहट को सरकार ने अभी आबादी घोषित नहीं किया है आज भी जमीन शासकीय रिकॉर्ड में दर्ज है पूर्व सरपंचों द्वारा 25 30 साल पहले से ग्रामीणों की जरूरत को देखते हुए जमीन आवंटन किया था लेकिन सरकार ने आज तक जमीन को आबादी घोषित नहीं किया है आडिल ने बताया कि इस स्थिति में पूरे प्रदेश में लगभग 60% हितग्राहियों का नाम प्रधानमंत्री आवास 2.0 की लिस्ट से विलोपित हो जाएगा भारतीय जनता पार्टी की सरकार असल में गरीब और जरूरतमंदों को प्रधानमंत्री आवास देने की प्रबल इच्छा ही नहीं रखती ग्राम सभा अनुमोदन से पहले भी नोडल अधिकारी भेज कर पूरे पाटन ब्लॉक के सभी गांव से लगभग 7000 हितग्राहियों का नाम अपात्र कर दिया विवाद की स्थिति निर्मित होने पर पुनः जोड़ने का आश्वासन देकर मामले को ठंडा बस्ते में डाल दिया आडिल ने कहा कि सरकार पेचीदा नियम बनाकर गरीब और जरूरतमंदों को आवास योजना से वंचित करने का षड्यंत्र रच रही है भाजपा सरकार नियमों के फेर में फंसा कर ग्रामीण गरीब और जरूरतमंद लोगों को गुमराह कर आवास योजना से वंचित करने का सडयंत्र रच रही है जो कि अनुचित है गलती सरकार कर रही है और बदनाम सरपंच पंच हो रहे है आडिल ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पाटन को मुख्यमंत्री के नाम से ज्ञापन देते हुए मांग किया है कि अगर मानसा आवास देने की है तो तत्काल नई बसाहट जो 25-30 साल से पूर्व सरपंचो ने दिए हैं उस जमीन को आबादी घोषित कर पट्टा जारी करें और पूर्व मे नोडल अधिकारियो द्वारा किए गए अपात्र सूची को पुनः सर्वे कराकर लाभान्वित करे ताकि गरीब और जरूरतमंद लाभान्वित हो सके।







