बालोद। जिले के दल्लीराजहरा नगर में मौत के दो अलग अलग मामले सामने आए हैं। दल्लीराजहरा नगर के निर्मला सेक्टर स्थित एक क्वार्टर में जहा एक सड़ी गली लाश मिली है तो वही बस स्टैंड के पास घर में काम करने के दौरान करेंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। दोनो मामले को दल्लीराजहरा पुलिस ने अपने जांच कार्यवाही के दायरे में ले लिया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार दल्लीराजहरा नगर के निर्मला सेक्टर स्थित एक क्वार्टर में 50 वर्षीय नंदा चिन्ना रायडू की सड़ी गली लाश मिली हैं। बताया गया है की वह इसी क्वार्टर में अकेले रहता था। क्वार्टर से बदबू आने व दरवाजा में मख्खियो के झूमने से मामले की जानकारी हुई। माना जा रहा है कि लाश 4 या 5 दिन पुरानी है। वही नगर के वार्ड क्रमांक-24 में घर में काम करने के दौरान करेंट की चपेट में आने से एक 35 वर्षीय महिला अनिता प्रसाद की मौत हो गई। उसको बचाने आए बेटी निधि प्रसाद और पड़ोस की महिला दिलेश्वरी करेंट की चपेट में आने से घायल हो गए।जिनका उपचार आरोग्य अस्पताल में किया गया। वही उक्त दोनो घायल खतरे से बाहर है। दोनो ही मामले में दल्लीराजहरा पुलिस आगे की कार्यवाही करते हुए विवेचना में जुट गई है।








