पंडरिया।किसान कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष रवि चंद्रवंशी ने बजट पर प्रक्रिया व्यक्त करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट पूर्ण रूप से निरंकुशता को दर्शाता है।किसान महिला युवा मज़दूर,ग्रामीण विकास को पीछे रखकर उद्योगपतियो को बढ़ावा देने वाला बजट है।
जिस संकल्प को आधार बनाकर छत्तीसगढ़ को आगे बढ़ाने का भाजपा सोच रही है, वह सिर्फ़ और सिर्फ़ ढकोसला साबित होगा।इससे पहले जो ज्ञान और गति आधारित बजट बजट था वह पूर्ण रूप से असफ़ल साबित हुआ है।







