पाटन। शासकीय चंदूलाल चंद्राकर महाविद्यालय पाटन के राष्ट्रीय सेवा योजना के दोनो इकाई द्वारा आज विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस दौरान कालेज परिसर में पौधारोपण किया गया। प्राचार्य श्रीमती डाक्टर शोभा श्रीवास्तव ने कालेज स्टाफ और छात्र छात्राओं को पर्यावरण बचाने का संकल्प दिलाई। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्राचार्य डाक्टर शोभा श्रीवास्तव, प्रभारी बी एम साहू, प्रमोद मिश्रा, जागृत कुमार देशलाहरा, यशवंत साहू, नरेश महोबे, प्रदीप चेलक, बी के टिकरिहा, भारत वर्मा, जयप्रकाश मिर्च, विभा साहू, संगम वर्मा, रेखा चक्रधारी, रूपाली यादव, रौशनी साहू, लोकेश्वरी ठाकुर, यशवंत यादव, विकास सांगडे, थानेश साहू, घनश्याम साहू, मनी राम सहित अन्य मौजूद थे।
