पाटन। *आज भा ज पा उत्तर पाटन मंडल कार्यसमिति की बैठक अमलेश्वर के तिवारी मैरिज पैलेस में सम्पन्न हुआ। बैठक में प्रमुख रूप से संगठनात्मक विषय पर चर्चा एवम् आजादी का अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा अभियान चलाने पर चर्चा हुआ। शुरुआत में मंडल अध्यक्ष लोकमनी चन्द्राकर ने पिछले तीन महीने में पार्टी संगठन द्वारा मंडल स्तर, शक्तिकेंद्र स्तर एव बूथ स्तर पर किये गए विभिन्न रचनात्मक कार्य एव सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन की जानकारी दी एव आगामी समय मे राष्ट्रीय, प्रदेश एव जिला संगठन के आदेशानुसार कार्यकर्ताओ को कमरकस कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित भाजपा जिला महामंत्री एव प्रभारी ललित चंद्राकर ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आजादी के पचहत्तरवे वर्ष में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा हर घर तिरंगा अभियान चलाने हेतु आह्वान किया गया है जिसे हर कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ 13, 14, एव 15 अगस्त को हर घर तिरंगा लगाने का कार्य करें, उन्होंने पूर्व के कार्यक्रम आजीवन सहयोग निधि एव कार्य विस्तार योजना को भी जल्द से जल्द पूरा करने का आह्वान किया, इस अवसर पर उपस्थित जिला पंचायत सदस्य हर्षालोकमणी चंद्राकर ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है हमारी पार्टी में संगठन है, संस्कार है किसी एक दो के आने जाने से कोई फर्क नही पड़ता, हमारे कार्यकर्ता में जोश है, आगामी 15 महीने में विधानसभा चुनाव है कांग्रेस सरकार की जन विरोधी नीतियों को पूरी ताकत के साथ जनता तक पहुंचाने है, साथ ही यहां के तानाशाह मुख्यमंत्री को हराने एक एक कार्यकर्ता को कमरकस तैयार होना है किसी से डरने घबराने की आवश्यकता नही है। कार्यक्रम को पाटन विधानसभा हर घर तिरंगा अभियान सह प्रभारी राजेश चंद्राकर, पाटन मंडल हर घर तिरंगा अभियान प्रभारी खिलावन वर्मा, पिछड़ा वर्ग के जिला उपाध्यक्ष फेरहराम धीवर, सरपंच पहन्दा अ मोहन साहू, शुभम शर्मा आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता चिंताराम साहू, चैनसिंग साहू, संतराम साहू का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री कैलास यादव ने एव आभार महामंत्री उत्तरा सोनवानी ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला पिछड़ा वर्ग मोर्च के मंत्री रामाधार साहू, प्रदेश मांझी प्रकोप के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक निषाद, महेश वर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती गायत्री साहू, चिंताराम साहू, युवा मोर्चा अध्यक्ष मोहन साहू, महामंत्री द्वय रवि सिंगोर, रुपेंद्र राजु साहू, रविकांत कौशिक, हितेश पटेल, सोनू साहू, हितेश साहू, राजकुमार ठाकुर, जीतेन्द्र साहू, हीरालाल साहू, विक्रांत कोसले, मनीष कोसले, गिरधर साहू, विनोद चंद्राकर, शिवकुमार साहू, संतराम साहू, चैनसिंग साहू, चिंता राम साहू, धनेश यादव, नरेंद्र यादव, ताम्रध्वज साहू, मनहरन लाल सिंगौर, वीरेंद्र कुमार, दिलीप कुमार यादव, कमलेश साहू, दुर्गेश साहू, बलदेव पाटकर, हरिनारायण साहू, धर्मेंद्र सोनकर, सत्यम सोनकर, कुमार साहू, सागर सिन्हा, कुलेश्वर प्रसाद साहू, नरेन्द्र कुमार साहू, शिवकुमार, विकास कुमार, सुरेंद्र शर्मा, श्रीमती दिनेश्वरी वर्मा, उमा शर्मा, सुनीता पाटकर, लल्ली साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता बंधु एव बहने उपस्थित रहें।*







