शिकसा द्वार सजाओ रंगोली प्रतियोगिता का परिणाम घोषित, शिक्षक वर्ग से दुष्यंत वर्मा व विद्यार्थी वर्ग से सुरभि साहू प्रथम स्थान

संजय साहू/ अंडा। शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में दीपावली के अवसर पर शिकसा द्वार सजाओ रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन संयोजक डाॅ.शिवनारायण देवांगन”आस” के संयोजन में किया गया है।संयोजक डॉ.शिवनारायण देवांगन”आस” ने बताया कि इसमें सैकड़ों शिक्षक व विद्यार्थी ने भाग लिया सभी का रंगोली बहुत ही सराहनीय रहा प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया गया। शिक्षक वर्ग में प्रथम दुष्यंत कुमार वर्मा व्याख्याता कौदकेरा फिगेश्वर, द्वितीय रजनी साहू शिक्षक लवसरा सक्ती व तृतीय स्थान बुधनी अजय प्रधान पाठक डुरूमगढ बिलाईगढ रही वही विद्यार्थी वर्ग में प्रथम सुरभि साहू कक्षा 11वी अंजोरा (ख) दुर्ग,द्वितीय अनन्या तंबोली कक्षा आठवी जांजगीर व तृतीय स्थान हर्ष देव तंबोली कक्षा सातवीं कवर्धा कबीरधाम रहे।
संयोजक आस ने बताया कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आये प्रतिभागियों को शिक्षक कला व साहित्य अकादमी के वार्षिक सम्मेलन शिकसा महोत्सव में पुरस्कृत किया जायेगा। शिकसा के प्रातांध्यक्ष कौशलेन्द्र पटेल,कोषाध्यक्ष बोधीराम साहू, संयुक्त सचिव संजय कुमार मैथिल,संगठन मंत्री महेत्तर लाल देवांगन, मीडिया प्रभारी गोपाल ध्रुव, महिला प्रकोष्ठ प्रातांध्यक्ष नीता त्रिपाठी, महासचिव रेखा शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रतिभा त्रिपाठी, संयुक्त सचिव ज्योति गजपाल,दुर्ग जिलाध्यक्ष होरीलाल चतुर्वेदी, संयुक्त सचिव उषा भट्ट, दुर्ग जिलाध्यक्ष म.प्रकोष्ठ संध्या पाठक, जांजगीर जिलाध्यक्ष विजय प्रधान महासचिव राधेश्याम कंवर, कांकेर जिलाध्यक्ष पुष्पाजंलि ठाकुर रायपुर से मीना भारद्वाज आदि ने बधाई दिया।