सेलूद। ग्राम पंचायत सेलूद के वार्ड क्रमांक 2 हमर पारा बजरंग चौक सेलूद में बस्ती में रहने वाले लोग अपना जन्म दिन सोमेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण में मनाते है। इसी कड़ी में शनिवार को वार्ड के निवासी संतोष वर्मा तथा बल्लू राय के सुपुत्र चिराग राय का जन्म दिन मनाया। आसपास के सभी लोगो ने मिलकर दोनो का एक साथ जन्म दिन मनाया। इससे पहले सोमेश्वर नाथ शिव मंदिर में पूजा अर्चना किया गया।















