पाटन। पाटन स्थित विश्राम गृह के केयर टेकर कपिल सिन्हा के सेवा निवृत्त होने पर छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के पाटन ब्लॉक द्वारा सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम विश्राम गृह पाटन परिसर में आयोजित हुआ, जिसमें फेडरेशन के प्रदेश संयोजक कमल वर्मा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कपिल सिन्हा के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ किया। उनकी सेवाएं हमेशा याद की जाएंगी। फेडरेशन की ओर से उन्हें शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
प्रदेश संयोजक कमल वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि कर्मचारी सेवा निवृत्त होता है, लेकिन उसके द्वारा किए गए कार्य और योगदान संस्था के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बने रहते हैं। समारोह में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने कपिल सिन्हा के उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
कार्यक्रम के अंत में कपिल सिन्हा ने सभी साथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपने कार्यकाल के अनुभव साझा किए। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।







