पाटन। नगर पंचायत पाटन में मतगणना सफलतापूर्वक संपन्न हुई। रिटर्निग अफसर लवकेश ध्रुव ने सभी विजेता पार्षद एवं अध्यक्ष के विजय प्रत्याशी को प्रमाण पत्र वितरित किया। पाटन नगर पंचायत के अध्यक्ष के रूप में योगेश निक्की भाले को विजेता होने का प्रमाण पत्र दिया गया । सभी पार्षदों को क्रमशः प्रमाण पत्र दिया गया।







