सुबह सुबह पाटन ब्लॉक के विभिन्न स्थानों पर राजस्व और पुलिस की टीम ने दी दबिश, अवैध कारोबारियों पर कसा शिकंजा, तहसीलदार भी रहे मौके पर, खनिज विभाग को भनक नहीं लगी, पढ़िए पूरी खबर


बलराम यादव
पाटन। मंगलवार को सुबह पाटन ब्लॉक में सुबह सुबह राजस्व और पुलिस विभाग ने मिलकर बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक अवैध रूप से मुरूम खनन, रेत का परिवहन करने वालो पर शिकंजा कसा है। यह कार्रवाई उतई, और जाम गांव आर थाना क्षेत्र में की गई है। मौके पर नायब तहसीलदार मनोज रस्तोगी राजस्व और पुलिस टीम के साथ थे। (शेष खबर नीचे पढ़े)

महका खुर्द में कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक कलेक्टर दुर्ग और एस डी एम पाटन के निर्देश पर आज सुबह सुबह  तहसील पाटन के ग्राम महकाखुर्द में राजस्व और पुलिस की टीम एक साथ पहुंची। यहां  पर एक जेसीबी और दो  हाइवा अवैध मुरूम उत्खनन करते हुए पकड़ा गया। सभी को जप्त कर थाना  उतई के सुपुर्द में रखा गया है । इसी तरह से आज ही ग्राम  पतोरा तहसील पाटन  में राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई से  दो हाईवा ,बिना रॉयल्टी पेपर  के अवैध रेत परिवहन किए पकड़े गए। जिसे जप्त कर थाना उतई  के सुपुर्द में किया  गया। इसके साथ ही थाना जाम गांव आर क्षेत्र में भी कार्रवाई करते हुए रेत का अवैध रूप से परिवहन करते हुए तीन से अधिक ट्रेक्टर पर कार्रवाई की है। अचानक इस तरह राजस्व और पुलिस की टीम को कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। 

जाम गांव आर में कार्रवाई