पाटन। पाटन विकासखंड के ग्राम बोरिद में आज विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के दुर्ग जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मीरा बंछोर, भाजपा मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू, विनय चंद्रकार और सहित अन्य नागरिक को जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सरपंच कोहिनूर बंछोर ,उप सरपंच भूपेंद्र बंछोर सहित पंचों के साथ अतिथियों का जोशीला स्वागत किया। इस अवसर पर राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा पंचायत भवन के लोकार्पण के बाद मानस गान के कार्यक्रम में भी शामिल हुए।




जिला मानस संघ अध्यक्ष मेहतर वर्मा, मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू, एसडीएम दीपक कुमार निकुंज, तहसीलदार प्रकाश सोनी ,एसडीओ आर ई एस जे के गौर, विनय चंद्राकर, केवल, निक्की भाले, शेखर वर्मा, सहित अन्य मौजूद रहे।





