शिकायत के बाद मौका निरीक्षण के लिए गए आर आई और पटवारी बैरंग लौटे, अतिक्रमण का मामला, पीड़ित व्यक्ति ने अतिक्रमणकारी पर लगाए गाली गुप्तार करने का आरोप, पाटन ब्लॉक का मामला


पाटन। ब्लॉक के ग्राम घुघवा क में अतिक्रमण किए जाने की जानकारी मिलने पर राजस्व निरीक्षक और पटवारी दोनो मौके पर पहुंचे। गांव के ही युवक आशीष मिश्रा द्वारा गांव में अतिक्रमण होने के जानकारी राजस्व विभाग को दिया था।

जिसकी जांच और सीमांकन के लिए राजस्व निरीक्षक और आर आई मौके पर गए थे। लेकिन बाद विवाद होने के कारण बैरंग लौट गए। वही आशीष मिश्रा ने भिलाई 3 थाना में सूचना दिए है की गांव के शिव कुमार शर्मा और अनीश शर्मा के द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है जिसकी शिकायत करने पर उन लोगो द्वारा गाली गलौच किया गया। साथ ही उन्होंने जिस समय सीमांकन होगा उस समय पुलिस बल प्रदाय करने की मांग की है।