पंडरिया-ब्लाक मुख्यालय से करीब 7 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम खरहट्टा में शासकीय उचित मूल्य की दुकान में बुधवार व गुरुवार की दरम्यानी रात करीब ढाई लाख रुपये का शक्कर व चांवल अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई।मिली जानकारी के अनुसार खरहट्टा में जय संतोषी स्वसहायता समूह द्वारा सहकारी उचित मूल्य की दुकान संचालित किया जाता है।समूह के संचालनकर्ता व समूह के अध्यक्ष जानका बाई ने बताया कि 70 क्विंटल चांवल व 2.50 क्विंटल शक्कर रखा हुआ था।जिसे बुधवार की देर रात अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया।चोरों द्वारा चांवल व शक्कर के अलावा स्टॉक पंजी व वितरण पंजी को भी चोरी कर ली गई है।बताया जा रहा है कि गांव में गणेश पूजा के चलते देर रात तक चहल- पहल राहती है,इस लिहाज से रात 12 बजे के बाद चोरी की घटना होना माना जा रहा है।वहीं चोरी में पिकअप जैसे वाहनों के प्रयोग की संभावना व्यक्त की जा रही है।क्योंकि चावल व शक्कर के बोरियों को बड़े वाहनों में ही ले जाना संभव है। चोरों में दरवाजे के ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है।पांडातराई थाने में मामले की शिकायत की गई है।पुलिस द्वारा अज्ञात चोरों की पतासाजी की जा रही है।
नशे व जुआ पर नियंत्रण नहीं-क्षेत्र के लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही है।नगर हो या ग्रामीण क्षेत्र हो,सभी जगह चोरी की घटना बढ़ते जा रही है।साथ ही अपराधी पकड़े भी नहीं जा रहे हैं।इसका मुख्य कारण क्षेत्र में गांव-गांव के बिक रहे अवैध शराब व नशाखोरी तथा जुआ ,सट्टा को माना जा रहा है।लोग नशे की पूर्ति व जुए की लत में डूबने के कारण चोरी जैसे सामाजिक अपराध कर रहे हैं।इसके लिए प्रशासन व आम लोगों को साथ मिलकर दूर करने पहल करने की आवश्यकता है।







