दुर्ग ।महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कई योजनाएं बना रहे हैं। प्रदेश के मुखिया के निर्देशन में रीपा योजना की शुरुआत की गई, जिससे महिलाओं की आय बढ़ी है।
दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के अंतर्गत इस क्षेत्र के विधायक ताम्रध्वज साहू के अनुशंसा से गत दिवस ग्राम कतरो और ग्राम चंदखुरी में हुआ लोकार्पण कार्य सम्पन्न हुआ
प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री जितेन्द्र साहू ने कहा की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मार्गदर्शन में प्रदेश में रीपा योजना की शुरुआत हुई, जससे महिलाओं को अच्छा खासा फायदा मिल रहा है। गांव में ही रूरल इंडस्ट्रियल पार्क खोले जाने से अब महिलाओं को घर के पास ही रोजगार मिल रहा है। साथ ही उनकी आमदनी भी दोगुनी हो रही है।
महिलाएं अब अत्याधुनिक मशीन चला रही हैं।
महिलाएं चूल्हे चौके से बाहर निकली हैं और अब अत्याधुनिक मशीन चला रही हैं। महिलाओं को मशीन चलाने के बकायदा ट्रेनिंग दी गई। इसके बाद आज महिलाएं पेंट, ईंट, दोना-पत्तल समेत कई प्रकार के सामान का उत्पादन कर रहीं हैं।
वहीं बात की जाए छत्तीसगढ़ प्रदेश की तो यहां जिले के अंतर्गत ग्राम अंजोरा ख, रिसामा,कातरो,नेवई और चंदखुरी
रूरल इंडस्ट्रियल पार्क विकसित किए हैं, जिसके जरिए सैकड़ों महिलाएं सीधे रोजगार से जुड़ रहीं हैं। रोजगर के जिरिए उनके परिवार की आय में भी वृद्धि हुई है। ग्राम कातरो में स्टेशनरी समान बनाया जा रहा है साथ ग्राम चंदखुरी में शुद्ध दूध की मिठाईयां बनाई जा रही है।
योजना के तहत महिलाएं रोजगार से जुड़ रही हैं
रीपा योजना के बारे में जानकारी देते हुए औद्योगिक पार्क की मैनेजर ने बताया कि वे महिलाओं की निगरानी करती हैं। योजना के तहत महिलाएं रोजगार से जुड़ रहीं हैं और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का धन्यवाद दे रहीं हैं।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशन में योजनाओं का सफल क्रियान्वयन हो रहा है। महिलाओं को रोजगार मिल रहा है और वे आज पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महामंत्री प्रदेश कांग्रेस कमेटी जितेन्द्र साहू, अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष पुष्पा यादव,जनपद अध्यक्ष देवेन्द्र देशमुख, अध्यक्ष केश कला शिल्प बोर्ड नंदकुमार सेन, उपाध्यक्ष श्रम कल्याण मंडल केशव बंटी हरमुख , अध्यक्ष सहकारिता प्रकोष्ठ दुर्ग रिवेंद्र यादव जनपद उपाध्यक्ष झमित गायकवाड़,सदस्य कृषि मंडी बोर्ड तारकेश्वर चंद्राकार, जनपद पंचायत सभापति टिकेश्वरी लाल देशमुख ,जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी साहू, जनपद सदस्य डोमन भारती,जिला ,धर्मेंद्र बंजारे, जनपद सदस्य दीपिका चंद्राकार, चांद खान ,मनोज चंद्राकार सरपंच ग्राम कातरो, सरपंच चंदखुरी हेमलता देशमुख सहित ग्रामीण जन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।