रिसाली निगम : कांग्रेस ने 21 सीटे भाजपा को 12 सीट तो निर्दलियों ने 7 सीट पर मारी बाजी, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के क्षेत्र रिसाली में कांग्रेस ने हासिल किया बहुमत

भिलाई। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के क्षेत्र रिसाली में हुए निगम चुनाव में कांग्रेस ने बहुमत हासिल कर लिया है। जीते हुए उम्मीदवारों को कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ,एडीएम नूपुर पन्ना एसपी बद्रीनारायण मीणा के द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया. रिसाली के 40 वार्डों में हुए चुनाव में कांग्रेस ने 21 सीटे जीत ली हैं। वहीं भाजपा को 12 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा। इसके अलावा 7 निर्दलियों ने भी जीत दर्ज की है। इसके साथ ही रिसाली की तस्वीर साफ हो गई है। यहां कांग्रेस का महापौर व सभापति बनना तय है।

बता दें रिसाली में शुरुआती रुझान में भाजपा व कांग्रेस में कड़ी टक्कर देखी जा रही थी। शुरुआत में भाजपा व कांग्रेस के बराबर सीट आ रहे थे। लेकिन काउंटिंग पूरी होते होते कांग्रेस आगे हो गई। इस निगम के गठन में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने बड़ी भूमिका निभाई थी इसलिए यहां उनकी शाख दांव पर लगी थी। यहां से कांग्रेस को मिली जीत ने गृहमंत्री ताम्रध्वज का कद बढ़ा दिया है।

यह हैं रिसाली के निर्वाचित पार्षद

वार्ड क्रमांक 1 सरिता धवस भाजपा

वार्ड क्रमांक 2 टीकम सिंह साहू निर्दलीय

वार्ड क्रमांक 3 सारिका साहू कांग्रेस

वार्ड क्रमांक 4 ममता यादव कांग्रेस

वार्ड क्रमांक 5 माया यादव भाजपा

वार्ड क्रमांक 6 शीला नारखेड़े निर्दलीय

वार्ड क्रमांक 7 संजू नेताम कांग्रेस

वार्ड क्रमांक 8 चन्द्रभान सिंह ठाकुर कांग्रेस

वार्ड क्रमांक 9 शशि सिन्हा कांग्रेस

वार्ड क्रमांक 10 जमुना ठाकुर कांग्रेस

वार्ड क्रमांक 11 केशव कुमार बंछोर कांग्रेस

वार्ड क्रमांक 12सनीर कुमार साहू कांग्रेस

वार्ड क्रमांक 13 विधि यादव भाजपा

वार्ड क्रमांक 14 सरिता देवांगन कांग्रेस

वार्ड क्रमांक 15 ईश्वरी बाई कांग्रेस

16 विनय नेताम कांग्रेस

17 गजेन्द्री कोठारी भाजपा

18 रेखा देवी कांग्रेस

19 सोनिया देवांगन कांग्रेस

20 चन्द्र प्रकाश सिंह निर्दलीय

21 ममता बाई सिन्हा भाजपा

22 रमा साहू भाजपा

23 धर्मेंद्र भगत भाजपा

24 एम डी जाहिर अब्बास कांग्रेस

25 मनीष यादव भाजपा

26 अनिल कुमार कांग्रेस

27 सुनन्दा चन्द्राकर निर्दलीय

28 सीमा साहू कांग्रेस

29 बिलास बोरकर कांग्रेस

30 अनूप डे कांग्रेस

31 शैलेंद्र कुमार साहू भाजपा

32 गोविंद चतुर्वेदी कांग्रेस

33 पर्मेश्वर कुमार निर्दलीय

34 डोमन लाल बारले निर्दलीय

35 खिलेंद्र कुमार चंद्राकर भाजपा

36 रोहित कुमार कांग्रेस

37 हरीशचंद्र भाजपा

38 पार्वती महानंद निर्दलीय

39 ओम प्रकाश मिर्झा भाजपा

40 रंजीता बेनुवा कांग्रेस