पाटन। ग्राम छाटा (पाटन) में 7 एवं 8 फरवरी को दो दिवसीय सस्वर मानस गान प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन ज्ञान सरोवर मानस मंडली के तत्वावधान में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में आसपास के जिलों से आई मानस मंडलियों ने सुमधुर प्रस्तुति देकर श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर पुरस्कार वितरण किया गया। इसके पश्चात रात्रि में चिन्हारी छत्तीसगढ़ी कार्यक्रम की आकर्षक प्रस्तुति हुई, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
पुरुष वर्ग के पुरस्कार विजेता
प्रथम पुरस्कार – समर्पण ज्ञान गंगा मानस मंडली, रिसामा
द्वितीय पुरस्कार – हरिओम मानस मंडली, धर्मी (गुण्डरदेही)
तृतीय पुरस्कार – माधुर्य मानस परिवार, बड़े टेमरी
चतुर्थ पुरस्कार – शिवशक्ति मानस परिवार, खम्हरिया (भखारा)
पंचम पुरस्कार – संगीत मानस मंडली, निपानी
षष्ठम पुरस्कार – रघुवर मानस परिवार, चर्रा (कुरुद्र)
महिला वर्ग के पुरस्कार विजेता
प्रथम पुरस्कार – तुलसी के संदेश संपूर्ण महिला मानस मंडली, बोरेंदा
द्वितीय पुरस्कार – पुष्पांजली महिला मानस मंडली, दर्रिपार (भखारा)
तृतीय पुरस्कार – दीप ज्योति बानिया मानस मंडली, धनोरा
चतुर्थ पुरस्कार – ममता महिला मानस मंडली, अरोद
पंचम पुरस्कार – प्रतिभा महिला मानस मंडली, हाड़ादुला (चारामा)
आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों, अतिथियों एवं ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से धार्मिक-सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा मिलता है।







