ऋषि कौशिक बने सेन समाज के निर्विरोध अध्यक्ष


पाटन।
पाटन चंदा पारी सेन समाज की बैठक सेन भवन पाटन में आयोजित की गई, जिसमें समाज के सदस्यों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से ऋषि कौशिक को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।
निर्वाचन के पश्चात नव-निर्वाचित अध्यक्ष ऋषि कौशिक ने कहा कि सेन समाज का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता में रहेगा। उन्होंने समाज को संगठित और सशक्त बनाने के लिए सभी के सहयोग की आवश्यकता पर भी बल दिया।
ऋषि कौशिक ग्राम दरबार मोखली के निवासी हैं और समाज में उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।