नगरी/ सिहावा,बेलरगांव।बुधवार को ग्राम पंचायत बेलरगांव सरपंच रीता नेताम, ग्राम समिति अध्यक्ष लिलबंर साहू, जनपद पंचायत सदस्य नंदनी साहू,एवं पंच गजेन्द्र नेताम,प्रमीला नायक, संतोष नेताम, जितेन्द्र साहू के द्वारा मनरेगा अंतर्गत स्वीकृत कार्य नाला सफाई राजामुड़ा से शमशान घाट तक कार्य का निरीक्षण किया गया ।और कार्य स्थल पर रोजगार सहायक , मेट श्रमिक उपस्थित हैं कार्य स्थल पर मास्टर रोल IMB GMB निरीक्षण पंजी पानी का व्यवस्था एवं कार्य सही ढंग से चल रह हैं उसका निरीक्षण किया गया।








