रिपोर्टर, चंद्रभान यादव

जशपुर। सन्ना थाना क्षेत्र में पिकअप के अनियंत्रित होकर पलटने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है,
मिली जानकारी के अनुसार बीते सोमवार शाम को सुखा पोखर निवाशी चालक बसंत यादव पिकअप में मिर्च लोडिंग कर राजपुर मंडी गया था उस समय 2 अन्य युवक भी उसके साथ मंडी गए हुए थे मंडी से करीब एक बजे मिर्च खाली कर वापस आ रहा था उसी दौरान सन्ना थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भादू के पास पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया घटना में चालक बसंत की मौके पर ही मौत हो गई साथ ही एक अन्य जो पिकअप में सवार युवक था उसे कान में चोट लगी है
घटना के बाद देर रात करीब डेढ़ बजे 108 के माध्यम से सभी को सन्ना अस्पताल लाया गया जिसमें एक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया वहीं घायल युवक का सन्ना अस्पताल में इलाज जारी है।







