बलराम यादव
पाटन। पाटन ब्लॉक में लगातार सड़क दुर्घटना हो रही है। हादसा थमने का नाम नही ले रहा है। अभी कुछ देर पहले लकड़ी से भरी मेटाडोर बटंग मोड़ पर भाठा गांव अमेरी चौक के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है मेटाडोर में लकड़ी का परिवहन किया जा रहा था। ग्रामीणों ने आशंका जताई है की लकड़ी का अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था। जिस कारण ड्राइवर मेटाडोर को काफी तेज गति से चला रहा था। घटना चौक के पास ठगड़ा बांध के समीप का बताया जा रहा है। हालांकि इसकी सूचना पुलिस को दी है की नही इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। जिस समय मेटाडोर पलटी उस समय सिर्फ ड्राइवर ही गाड़ी में था। उन्होंने कूदकर अपनी जान बचाई। उसके कमर और हाथ में हल्की चोट आई है। जिसे नजदीकी अस्पताल इलाज के लिए एम ले गया है।







