पाटन। पाटन दुर्ग रोड पर अभी-अभी एक सड़क दुर्घटना हुई जिसमें एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्ग पाटन मुख्य मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास एक बाइक सवार दीवार चौक से पाटन की तरफ जा रहे थे। अचानक चलती बाइक के सामने कुत्ता आ गया जिससे की गाड़ियां नियंत्रित होकर गिर गई इस घटना में सोनपुर निवासी एक युवक के सर पर चोट लगी है।






