पाटन में फिर सड़क दुर्घटना, तेज रफ्तार कार बिजली खंभा से टकराई, चार घायल, बिजली पोल टूटा


पाटन। ग्राम तर्रा के पास भिलाई 3 मार्ग पर एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन बिजली खंभा से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की कार का सामने हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वही कारण में बैठे चार लोग घायल हुए है। बताया जाता है घायल सभी लोग भिलाई 4 चरोदा क्षेत्र के रहने वाले है जो को भिलाई 3 रोड से तर्रा की तरफ जा रहा था।