पाटन में फिर हुई सड़क हादसा, ताता एस वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवती घायल, पुलिस मौके पर पहुंची


पाटन। पाटन ब्लॉक में आज फिर एक सड़क दुर्घटना हुई।  जिसमें एक स्कूटी सवार युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन में इलाज हेतु ले जाया गया । घटना में एक अन्य बाइक भी क्षतिग्रस्त हुई है। वाहन  टाटा एस के चालक को पुलिस ने पकड़ लिया है । बताया जा रहा है कि स्कूटी क्रमांक Cg 05 a n 8324  खर्रा की तरफ से पाटन तरफ जा रही थी।  तेली गुंडरा हायर सेकेंडरी स्कूल के पास अंधा मोड़ पर विपरीत दिशा से आ रही टाटा एस वाहन क्रमांक cg 07 b k 5475 ने स्कूटी को टक्कर मार दिया।  वही गाड़ी अनंत्रित होकर पास में ही सड़क किनारे खड़ी है बाइक को भी ठोकर मार  दिया। इस टक्कर में ग्राम बरबसपुर निवासी संजना ठाकुर 22 साल को गंभीर रूप से चोट लगी है जिसे एंबुलेंस की मदद से पाटन अस्पताल ले जाया गया।