पाटन। फुंडा से सांतरा मार्ग पर विद्युत कंपनी के फिडर के सामने ही एक टीवीएस एक्सएल बाइक सवार बुजुर्ग गिर गया । बताया जा रहा है कि बुजुर्ग गाड़ी स्लिप करने से सड़क पर गिर गया है। जिससे उनके सर पर चोट आई है । स्थानीय लोगों ने 112 वाहन को फोन करके इसकी सूचना दी। जिसके बाद तत्काल उसे 112 की मदद से अस्पताल ले जाया गया । बताया जा रहा है कि बाइक से गिरने वाले बुजुर्ग का नाम बीसहत है जो की ग्राम गाड़ा डीह के निवासी बताया जा रहा है। स्थानीय लोगो के मुताबिक बाइक चालक शराब के नशे में था। ओर उसके गाड़ी के डिक्की में भी शराब रखा हुआ था।







