पाटन। पाटन की सड़को पर सड़क दुर्घटना थमने का नाम नही ले रही है। मिली जानकारी के मुताबिक विश्वकर्मा पूजा के दिन सोनपुर के पास दो बाइक आपस में भिड़ गई। जानकारी के मुताबिक आवेदक कौशल साहू 26 साल
ग्राम ढोढरा थाना अभनपुर जिला रायपुर में रहता है। , प्रायवेट बिजली सुधारने का काम करता है । दिनांक 17.09.2023 को ग्राम ढोढरा से ग्राम देवादा रिश्तेदारी में जा रहा था । सिकोला पाटन मुख्य मार्ग पर सिकोला सोनपुर मोड के पास पहुंचा था कि करीब 07.00 बजे पाटन की ओर से मोटर सायकल क्रं CG07-AS-8497 का चालक अपने वाहन को तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया। एक्सीडेंट से आवेदक मोटर सायकल सहित गिर गया । जिससे मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हो गई एवं आवेदक दोनों हाथ एवं दोनों पैर पर चोट आई है ।पाटन थाना में मामला दर्ज कर ली गई है।








