पाटन। पाटन ब्लॉक के ग्राम मोतीपुर एवं सांकरा के मध्य आज एक सड़क दुर्घटना हुई जिसमें एक मारुति 800 एवं स्विफ्ट डिजायर गाड़ी आपस में भिड़ गए। जिससे स्विफ्ट द गाड़ी को सामने से काफी क्षति हुई है वही मारुति 800 भी डैमेज हुआ है। हालांकि इस घटना में गाड़ी में सवार लोगों को चोट नहीं आई है लेकिन अगर गाड़ी को नियंत्रित नहीं कर पाती तो बड़ी घटना हो सकती थी। जानकारी के मुताबिक ग्राम मोतीपुर और सांकरा के मध्य रीपा के जो शेड बने हैं उसके सामने रायपुर की तरफ से स्विफ्ट डिजायर गाड़ी मोतीपुर की तरफ जा रही थी वहीं सकरा के ही मिडिल कट क्रॉस कर रहे मारुति 800 ओर स्विफ्ट आपस में टकरा गई। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई है।










